फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा जगाएगी गुरुजनों में आत्मविश्वास और नई सोच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम निष्ठा का सोमवार को सदर और बेहजम ब्लॉक में शुभारंभ हुआ। लखीमपुर में एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा निष्ठा कार्यक्रम के द्वारा शिक्षकों में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें कुशल बनाने के लिए चलाया जा रहा है, जिससे छात्रों का समग्र विकास हो सके।
विज्ञापन

बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने कहा प्रशिक्षण का उद्देश्य गुरुजनों को प्रोत्साहित कर उन्हें नवीन तकनीकों से शिक्षा मुहैया कराने के लिए तैयार करना है, जिससे किताबों की बजाय बच्चों के बौद्धिक विकास पर ध्यान दिया जा सके। सदर बीडीओ ने भी शासन के मंशा के अनुरूप स्कूलों को सुविधाएं मुहैय्या कराने को कहा। बीईओ रामजनक वर्मा ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद नए जोश के साथ वांछित अधिगम संप्राप्ति के लिए प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रशिक्षक मनोज वर्मा, संजय वर्मा, नागेंद्र वर्मा, राजेश कनौजिया, हरेराम, शिक्षक संघ अध्यक्ष रजनीश वर्मा व मंत्री आलोक मिश्रा, अनुदेशक संघ अध्यक्ष धीरज वर्मा, अरुण वर्मा आदि रहे।
बेहजम। बेहजम ब्लॉक में तहसीलदार और बीडीओ ने निष्ठा ट्रेनिंग का शुभारंभ किया। तहसीलदार अवधेश चौहान ने कहा यह काफी वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम है। निष्ठा के तहत ट्रेनिंग देकर शिक्षकों दक्ष किया जाएगा, जिससे वह भारत के भविष्य का समग्र उत्थान करने में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। बीडीओ धर्मेश चंद पांडेय ने कहा वह शासन के अनुसार कायाकल्प के तहत स्कूलों को वरीयता के आधार पर सुसज्जित कराएंगे। इस मौके पर एसआरजी पंकज वर्मा, प्रशिक्षक उमेश चौरसिया, डाली वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें