फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। काफी समय से फरार चल रहे तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ लिया और तीनों के खिलाफ दुष्कर्म, एनडीपीएस और आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ राकेश कुमार नायक व इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला के नेतृत्व में एसआई केके यादव व एसआई अशोक कुमार ने पुलिस बल के साथ वांछित तीनों अभियुक्तों को पकड़ा है। इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला ने बताया कि अपहरण और दुष्कर्म के मामले में विनोद कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी बसंतापुर को पकड़ा है। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट के इबरार हुसैन उर्फ दड़बड़ पुत्र सद्दीक निवासी कस्बा पलिया व आबकारी एक्ट में पतवारा के चमरौधा निवासी श्रीकृष्ण पुत्र दीना को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें