फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की पिटाई कर नकदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया (लखीमपुर खीरी)। कार सवार बदमाशों ने खैरटिया बांध रोड पर तिकुनिया के व्यापारी की पिटाई कर दी और उससे 30 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। व्यापारी पिकअप पर सामान भरकर आंबा बाजार से वापस घर आ रहा था।
विज्ञापन

जनपद बहराइच के कसबा बिछिया से करीब 35 किलोमीटर दूर भारत नेपाल का बॉर्डर है। यहां पर आंबा नामक स्थान पर बाजार लगती है। तिकुनिया के कई व्यापारी बाजार में दुकान लगाकर किराना, कपड़ा आदि सामान की बिक्री करते हैं। गुरुवार को कोतवाली तिकुनिया के गांव बरसोला कलां निवासी कयूम, फिरोज और अजीम आंबा बाजार गए थे। शाम को पिकअप पर सामान लादकर बाजार से घर आ रहे थे। व्यापारी कयूम व फिरोज ने बताया कि शाम 7:45 बजे मझरा-खैरटिया के बीच प्रधान प्रगट सिंह के झाले के पास गाड़ी में कुछ खराबी आ गई। इससे पिकअप सड़क पर खड़ी हो गई। इस बीच तिकुनिया से एक काले रंग की कार आई। जिससे चार-पांच लोग नीचे उतरे। गाड़ी चला रहे फिरोज को यह कहकर पीटने लगे कि तुमने गाड़ी नीचे क्यों नहीं उतारी। उससे 30 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। कार पर बैठकर मझरा की और भाग गए। कार सवारों के जाने के बाद फिरोज ने सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि पीड़ित फिरोज का मोबाइल नंबर लेकर ट्रेस किया जा रहा है। रुपये छीने जाने का आरोप गलत है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। छानबीन की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें