फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से जरा सी राहत मिली तो लगातार बारिश से आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ठंड से जरा सी राहत मिली थी लेकिन लगातार बारिश ने स्थिति बिगाड़ कर रखी दी है। गुरुवार की रात को भी कई बार तेज बारिश हुई, जिसके बाद शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हुई। दिन भर बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। जरूरी काम से ही लोग छाता लेकर घरों से निकले। बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड और गलन का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो गुरुवार से दो डिग्री कम है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बेमौसम हो रही बारिश का सबसे बुरा असर फसलों पर पड़ा है। खेतों में पानी भरने से सरसों, मसूर, चना, मटर की फसलों को नुकसान हो रहा है। धूप भी नहीं निकल रही है, जिसकी मार भी फसलों पर पड़ रही है। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया है कि शुक्रवार की रात और फिर शनिवार को भी दिन में बारिश होगी। बादल छाए रहेंगे, जिससे बीच-बीच में बूंदाबांदी का सिलसिला भी चलता रहेगा। धूप निकलने की उम्मीद नहीं है। रविवार और सोमवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है। धूप न निकलने से ठंड और गलन का प्रकोप बढ़ेगा। उन्होंने बताया है कि तापमान गिरने की सिलसिला मंगलवार तक चलेगा, क्योंकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवा चलेंगी।
आज बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
लखीमपुर खीरी। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते बढ़ी ठंड और गलन से डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जनपद के कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल शनिवार को बंद करने के आदेश दिए हैं। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने आदेश का अनुपालन कराने के लिए सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों में कक्षा आठ तक की कक्षाएं बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को विभागीय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें