फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में पाइप डालकर जबरन रास्ता बनाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों ने प्रापर्टी डीलर का किया विरोध, रुका काम
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। खुटार रोड स्थित लांबानगर मोहल्ले के नाले में पाइप डालकर एक प्रापर्टी डीलर ने जबरन रास्ता बनाने का प्रयास किया। जिस पर मोहल्ले वासियों के विरोध करने पर नगर पालिका ने काम रुकवा दिया।
मोहल्ला लांबानगर स्थित नाला नगर के जल निकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जिसके दूसरी ओर बांकेगंज रोड के किनारे गोला देहात ग्राम पंचायत क्षेत्र में नाले से सटाकर एक प्रापर्टी डीलर ने नाले में दो पाइप डालकर पुल बनाकर जबरन मार्ग निर्माण कराने का प्रयास शुरू कर दिया। जिसका मोहल्लेवासियों ने विरोध किया। मोहल्ले के सियाराम, प्रदीप कुमार, पवनेश, पटवारी, देवेंद्र, हबीब, जलालुद्दीन, रहमुद्दीन, रामनरेश, मूलचंद, बलराम, सुशील गुप्ता आदि का कहना है कि प्रापर्टी डीलर ने अपनी प्लाटिंग का एरिया सुरक्षित कर एक धार्मिक स्थल का भी रास्ता रोक दिया है। मोहल्लेवासियों के विरोध करने, सूचना देने पर नगर पालिका ने काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका सदस्य राजेश वर्मा ने कहा है कि यहां से नाला पार कर कोई मार्ग नहीं है। प्रापर्टी डीलर मोहल्ला होकर जबरन मार्ग बनाना चाहता है, जो अवैध है।

लांबानगर स्थित नाले से नगर का पानी निकलता है। नाले पर किसी के निर्माण कराने की सूचना मिली थी, मौके पर कर्मचारियों को भेजा है, निर्माण रुकवाने के लिए पत्र पुलिस को भी दिया गया है।
-पीएन दीक्षित अधिशासी अधिकारी गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें