मोहम्मदी। जमीन के विवाद में पांच युवकों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। पीड़ित महिला ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गदमापुर निवासी राजकुमारी 10 जनवरी को अपने बच्चों के साथ घर पर थीं। उनके पति बाहर रिश्तेदारी में गए थे। राजकुमारी ने बताया कि उनकी पड़ोस के कुछ लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। शाम करीब सात बजे इसी रंजिश के कार पड़ोस के पांच लोग उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो घर में घुसकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच हल्का दरोगा को सौंपी गई। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद