फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना फरधान पुलिस ने नकहा पिपरी चौराहे पर चार दुकानों और दो घरों में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी हुए पंप, मोबाइल व 2500 रुपये की नकदी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि 27 दिसंबर की रात नकहा पिपरी चौराहे से शराब की दुकान व एक टेलर की दुकान से और चार जनवरी को गनेशपुर निवासी रामकिशोर के यहां से 10 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल चोरी हो गया था। इसी गांव के निवासी अनिल कुमार ने 11 दिसंबर को पंप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सात जनवरी को पुलिस ने नकहा पिपरी चौराहे पर पंप और मोबाइल बेचने जाते समय एक चोर को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम असलम निवासी करनपुर निबहा थाना फरधान बताया और पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी इशहाक और चांदबाबू के साथ मिलकर गनेशपुर निवासी राम किशोर के घर से मोबाइल, तीन हजार रुपये की नकदी व पंप चोरी किया था। इसके अलावा नकहा पिपरी में शराब की दुकान और टेलर की दुकान से चोरी करने की बात भी स्वीकार की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें