फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन, गतका पार्टी ने दिखाया हैरतअंगेज करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर कस्बे में बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान महंगापुर से आई गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। सिख समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
विज्ञापन

गुरुवार को भी ढखेरवा और पलिया रोड की साफ-सफाई के बाद नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें पीछे पंज प्यारे और नगर कीर्तन करने वाले चल रहे थे। सदर चौराहे पर करीब आधे घंटे तक महंगापुर और मीरी पीरी से आई गतका पार्टी करतब दिखाने के बाद लुधौरी के लिए रवाना हुई। इस मौके पर सिख संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें