फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों को गिरफ्तार करने से कतरा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन

पीड़ित मां-बेटी को मिल रही धमकी
बेलरायां। मां-बेटी से छेड़छाड़ व घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना सिंगाही पुलिस ने एसपी की फटाकर के बाद रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी, लेकिन अब तक शोहदों की गिरफ्तारी नही हुई है। पीड़ित महिला ने शोहदों और उनके परिवार वालों पर मुकदमा वापस लेने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना सिंगाही का गांव निवासी एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर गांव की एक 18 वर्षीय युवती को परेशान करता था। 27 दिसंबर को उसने अपने साथी के सहयोग से युवती के साथ छेड़छाड़ की। मौके पर पहुंची पीड़िता की मां ने विरोध जताया तो शोहदों ने घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा। पीड़ित महिला ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। साथ ही सिंगाही पुलिस को तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने 31 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज की लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़िता ने बताया कि शोहदे उसे समझौता करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि पुलिस जान-बूझकर आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें