फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को निकले युवक पर साड़ का हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटकने के बाद सींगों से गर्दन और गले पर किए वार
विज्ञापन

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। शौच के लिए घर से निकले एक युवक पर वहां घूम रहे एक लावारिस सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। युवक को जमीन पर पटकने और लगातार सींगों से हमला कर दीवार में दबाए रखने के कारण युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने साड़ को भगाया और युवक को सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगज पुलिस चौकी अंतर्गत और कस्बे से तीन किलोमीटर दूर स्थिति गिरधरपुर गांव निवासी राजकिशोर (32) पुत्र संबारी लाल गुरुवार भोर में करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकला था। इस बीच गांव के रास्ते पर घूम रहे एक लावारिस सांड़ ने राजकिशोर पर अचानक हमला कर दिया। सांड़ ने उसे जमीन पर पटकने के बाद अपने नुकीले सींगों से उसकी गर्दन और सिर में कई प्रहार किए। देर तक दिवार में भी दबाए रहा। सांड़ के हमले में राजकिशोर लहूलुहान हो गया। उसके चीखने-चिल्लाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमीन में लाठियां पटकते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को वहां से खदेड़ा। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए गोला सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकिशोर की मौत के बाद उसकी पत्नी मिथलेश कुमारी व अन्य का बुरा हाल है। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गया है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें