फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों के दो गुटों में विवाद, गोली लगने से दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला रंगरेजान और बाजार की सीमा के बीच पड़ने वाली सड़क पर किसी बात को लेकर युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इसी दौरान किसी ने गोली चला दी जो दो युवकों को लगी। दोनों युवकों को सघन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रंगरेजान और बाजार के बीच पड़ने वाली सड़क पर किसी बात को लेकर युवकों के दो गुट भिड़ गए। इसी दौरान किसी ने गोली चला दी। जिससे मोहल्ला बाजार निवासी सतीश गुप्ता का पुत्र संगम गुप्ता (25) और मोहल्ला पठान चमन चौराहा निवासी वकार हुसैन का पुत्र जुल्फिकार उर्फ भैया (28) गोली लगने से जख्मी हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को सघन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीएचसी में इस दौरान काफी अफरातफरी मची रही। पुलिस ने मामले में कई लोगों को उठाया है। पुलिस का कहना है कि गोली किसने चलाई इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें