फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
घबराए अधिकारी तो डीएम बोले निरीक्षण नहीं, नववर्ष की शुभकामनाएं देने आया हूं
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नववर्ष के पहले दिन डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह पहले कलक्ट्रेट, फिर विकास भवन में संचालित विभागीय दफ्तरों में जा पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अचानक डीएम को दफ्तर में देखकर कई अधिकारी और कर्मचारी घबरा गए तो उन्होंने कहा कि आज मैं आपके बीच निरीक्षण के लिए नहीं बल्कि नववर्ष की शुभकामनाएं देने आया हूं।
बुधवार की सुबह डीएम कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें नववर्ष की बधाई देने वालों की भीड़ पहले से ही जमा थी। उन्होंने सभी को नववर्ष की बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी बीच वह डीएम कार्यालय से निकलकर पैदल ही कलक्ट्रेट संचालित सभी दफ्तरों में गए, जहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके बाद विकास भवन जाकर सभी को नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दफ्तरों में नहीं मिले अधिकारी
जब डीएम कलक्ट्रेट स्थित कई विभागों के दफ्तरों में शुभकामनाएं देने पहुंचे तो वहां कई अधिकारी नही मिले। यही हाल विकास भवन के दफ्तरों का भी था। यहां भी अधिकारी फील्ड पर जा चुके थे। डीएम को देखकर कर्मचारी घबरा गए लेकिन बाद में सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें