फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकलवाकर शव का कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीरनगर। कोतवाली मोहम्मदी पुलिस ने गांव राजगढ़ निवासी रशीद का शव एसडीएम गोला की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन

गांव राजगढ़ निवासी कैसर जहां ने बताया कि उसके कोई औलाद नहीं है। न ही माता-पिता व सगे भाई हैं। घटना से 10-12 दिन पहले उसका पति रशीद (42) अपने बहनोई शमशेर, उसकी पत्नी रेशमा के साथ उनके घर नौवाखेड़ा गए थे। आरोप लगाया कि चार जुलाई 19 को शमशेर, उसकी पत्नी व शमशेर के भाई जमील ने उसके पति की हत्या कर दी। उसी दिन दोपहर करीब 3.30 बजे पति का शव घर पर लेकर आए। शव के गले और शरीर पर चोटों के निशान थे। उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस आती, इससे पहले ही तीनों ने छह-सात अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पति के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उसे आशंका है कि उसके पति की हत्या सुनियोजित तरीके से जमीन जायदाद लिखवाकर की गई है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसने कोर्ट से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि डीएम से अनुमति मिलने के बाद अब एसडीएम गोला अखिलेश कुमार, सीओ प्रदीप कुमार की मौजूदगी में शव कब्र से बाहर निकलवाया गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें