फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बैठी रही, चोर खंगाल ले गए पांच दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाने के पास सराफ की दुकान में हुई लाखों की चोरी की वारदात पुलिस अभी खोल भी नहीं पाई थी कि शुक्रवार की रात चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी। नकहा पिपरी चौराहा पर पुलिस पिकेट पर मौजूद रही और चोर वहां से 100 मीटर की दूरी पर तीन शराब की दुकानों और खोखे का ताला तोड़ कर हजारों का माल उड़ा ले गए।
विज्ञापन

लखीमपुर-अलीगंज मार्ग पर नकहा पिपरी चौराहे पर पुलिस पिकेट है। यहां से चंद कदमों की दूरी पर एक ही मकान में शराब और बीयर की तीन दुकानें हैं। पास में ही एक टेलर की दुकान है और एक खोखा रखा हुआ है। शराब की तीन दुकानों व एक खोखे का चोरों ने ताला तोड़ दिया, जबकि टेलर की दुकान में नकब लगा दी और हजारों का माल उड़ा ले गए।
प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम की माने तो रात में पिकेट पर पुलिस मौजूद थी। इससे साफ है कि पुलिस के सामने ही चोर एक नहीं पांच दुकानों को खंगाल ले गए, इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालियां निशान उठ गए हैं। घटना से व्यापारियों में रोष है। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें