फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से गायब व्यक्ति की नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। चार दिन से लापता अधेड़ का शव गोमती नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त इसी थाना क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी बाबूलाल (52) के रूप में हुई। परिवार वालों ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना मैगलगंज के गांव नयागांव के पास ग्रामीणों ने एक शव नदी में उतराते हुए देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त करवाई। शव मिलने की सूचना पर गांव नयागांव निवासी छोटक्के परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने भाई बाबूलाल के रूप में की। मृतक के भाई ने बताया कि उसका खेत गोमती नदी के किनारे हैं। बाबूलाल रात में खेत की रखवाली करते थे। चार दिन पहले भी वह खेत पर गए थे। तब से घर नहीं लौटे। उन्होंने भाई की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि ग्रामीण व पुलिस नशे की हालत में डूबने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बाबूलाल नशे का आदी था। प्रथम दृष्टया नशे की हालत में ही नदी में गिरने से उसकी मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें