फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा से उतर रही महिला व दो बच्चों को कुचला, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीतापुर हाईवे पर स्थित जलनिगम दफ्तर के पास ई-रिक्शा से उतर रही एक महिला व उसके दो बच्चों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंची एलआरपी चौकी पुलिस ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। गांव बांसखेड़ा निवासी राजेश कुमार की पत्नी साधना (30) किसी काम से शहर आई थी। वह ई-रिक्शे से घर जा रही थी। शहर की एलआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित जलनिगम दफ्तर के पास वह ई-रिक्शे से नीचे उतर रही थी। इसी बीच सीतापुर की ओर से आ रहे ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में साधना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके डेढ़ साल व ढाई साल के बेटे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे एलआरपी चौकी इंचार्ज सुंदरलाल ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया, जबकि उसका चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल दोनों बच्चों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतका के घर वालों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें