फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के हमलावरों से हटी रासुका, परिजन बोले अदालतों पर ही भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर विधायक योगेश वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत मिली है। आरोपियों की याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने रासुका की कार्रवाई को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

इस साल होली के हुड़दंग के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा के पैर में गोली मारने के आरोपी प्रेम वर्मा, नसीम, पिंकी सक्सेना पर रासुका लगाई गई। हमलावरों ने जिला प्रशासन की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसकी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने रासुका की कार्रवाई रद्द कर दी। आरोपियों में पिंकी सक्सेना की पत्नी ने अदालत की कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनका भरोसा अदालत पर ही टिका है। वहीं आरोपी प्रेम वर्मा की पैरवी कर रहे उसके भाई ने भी अदालत की न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें