फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की मौत पर पेड़ काटने वाले तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना क्षेत्र के जड़ौरा गांव में सोमवार को पेड़ काटने के दौरान उसके खंभे पर गिरने और उसकी चपेट में आकर बालक की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जड़ौरा गांव में सोमवार को यूकेलिप्टस का पेड़ काटते वक्त अचानक तारों में उलझता हुआ गिर गया, जिससे बिजली का खंभा टूट गया। खंभे और पेड़ की चपेट में आकर सुरेश चंद के चार वर्षीय बेटे कार्तिक की मौत हो गई थी। इस मामले में पिता सुरेशचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पेड़ काटने वाले तीन लोगों संतराम, रतीराम, रोहनलाल के खिलाफ धारा 304 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, घायल माधवराम की हालत में सुधार बताया गया है।
एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई थी जब तीनों आरोपी तालाब के किनारे खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ काट रहे थे। लापरवाही से पेड़ काटने से बिजली का खंभा टूटने से बच्चे की उसी के नीचे दबकर मौत हो गई थी, जबकि 45 वर्षीय माधवराम गंभीर घायल हो गया था। बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें