फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में मैलानी को मिलेगी ट्रेन की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूर्वोत्तर रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक ने मंगलवार को स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई कराने के साथ पार्सल गोदाम में रैंप बनवाने के लिए आईडब्ल्यू को निर्देश दिए। साथ ही बंदरों से निजात पाने के लिए कर्मचारियों को लंगूर पालने की सलाह दी।
विज्ञापन

डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्पेशल यान से स्टेशन पहुंचीं। पैनल रूम में जाकर स्टेशन मास्टर को सतर्कता बरतने के साथ गेट पर तैनात कर्मचारियों को भी सतर्क रखने के लिए निर्देशित किया। प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए वह जीआरपी थाने के पीछे पहुंचीं। वहां पर मलबा और गंदगी का ढेर लगा देख उन्होंने नाराजगी जताई। आरवीएनएल और रेलवे अधिकारियों को इसे साफ कराने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म पर लगी टंकी की टोटी के टूटने एवं बोर्ड आदि उखड़ने पर स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बंदरों की भरमार है। जो अक्सर रेलवे सामग्री को क्षति पहुंचाते हैँ। इस पर उन्होंने वन विभाग को सूचना देने और लंगूर पालने की नसीहत दी।

रैंप निर्माण को लेकर आईडब्ल्यू को दी कड़ी चेतावनी
पार्सल गोदाम में रैंप निर्माण में लापरवाही न हो इसको लेकर डीआरएम ने आईडब्ल्यू सुधीर चटर्जी को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने उनसे पूछा कि रैंप कब तक बनवाओगे। इस पर आईडब्ल्यू ने 31 दिसंबर तक समय मांगा। डीआरएम ने कहा कि 31 दिसंबर का मतलब 31 दिसंबर। एक जनवरी नहीं होना चाहिए। रैंप बनवाकर उसकी फोटो व्हाट्सएप करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नए साल में शुरू होगा मैलानी तक ट्रेन संचालन
डीआरएम ने 25 दिसंबर तक मैलानी तक ट्रेन संचालन की चल रहीं अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जो सीआरएस निरीक्षण में जो कमियां मिली थी। आरवीएनएल अब तक उन्हें ठीक नहीं करा सका है। कमियां ठीक होने के बाद टेक्निकल स्टाफ से रूट का निरीक्षण कराकर रिपोर्ट रेलवे बोर्ड भेजी जाएगी, क्योंकि रेलवे बोर्ड को ही ट्रेन संचालन की तिथि निर्धारित करनी है।

सीतापुर तक इलेक्ट्रिक लाइन का निरीक्षण करने के बाद सेक्शन की जानकारी के लिए लखीमपुर आना हुआ। नए साल में सीतापुर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन का और लखीमपुर मैलानी के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। सीतापुर के बाद मैलानी तक रेलवे लाइन का विद्युतीकरण होगा।
विज्ञापन

-डॉ. मोनिका अग्निहोत्री, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें