फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव बटाऊ में अपने मायके में रह रही 20 वर्षीय विवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मायके वालों ने गांव में आकर पति समेत अन्य ससुराली जनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना मितौली के गांव बटाऊ निवासी बालकराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संगीता (20) की शादी एक साल पहले थाना मैगलगंज क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही संगीता के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इससे संगीता काफी परेशान रहने लगी थी। करीब तीन माह से वह अपने मायके में ही रह रही थी। आरोप है कि ससुरालियों ने गांव आकर संगीता की हत्या कर दी और शव घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका दिया। मृतका के पिता ने पति जितेंद्र, ससुर लाल बहादुर, मामा मनोज के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें