फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को खंभे से बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर (लखीमपुर)। गन्ने की सूखी पत्ती चोरी से बांधने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी गांव के तीन लोग बाइक से ग्रामीण को गांव लाए। जहां खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। पत्नी से भी गाली-गलौज की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सेमरिया निवासी सोबरन, पत्नी गुड्डी भार्गव के साथ गांव के दक्षिण हनुमान गढ़ी के पास शुक्रवार शाम खेतों में पड़ी गन्ने की सूखी पत्ती बीन रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव मुखलिसपुर के तीन लोग दो बाइक से आए और चोरी से पत्ती बांधने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। सोबरन ने विरोध किया तो दबंगों ने सोबरन को बाइक पर जबरन बैठा लिया और पीटते हुए मुखलिसपुर गांव ले गए। पत्नी गुड्डी भार्गव ने बताया कि पति के पीछे वह भी गांव पहुंची तो देखा हमलावर उसके पति को बिजली के खंभे से बांधकर डंडे से पीट रहे थे। उसने पति को छोड़ने की काफी मिन्नत कीं, लेकिन दबंग नहीं माने। इस पर अपने गांव सेमरिया पहुंची और ग्राम प्रधान रामलखन को घटना बताते हुए पति को बचाने की गुहार लगाई। ग्राम प्रधान कई लोगों के साथ गांव पहुंचे और सोबरन को बंधनमुक्त कराया। हमलावरों की पिटाई से सोबरन की पीठ और पैरों पर गंभीर चोटे आईं हैं। शनिवार को पीड़ित की पत्नी गुड्डी ने थाना जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने गांव के मनोज पुत्र जगदीश, रामजीत पुत्र मगरे और रमाकांत के बेटे के खिलाफ धारा 354, 342, 323, 504, 306 और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
किसी बात को लेकर मारपीट हुई है। काम के सिलसिले में गांव से बाहर था। इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
-रामशंकर वर्मा, प्रधान, मुखलिसपुर
सोबरन की पत्नी ने घटना के बारे में बताया था कि कुछ लोग उसके पति को बाइक पर बैठा कर ले गए हैं। इस पर मुखलिसपुर गांव जाकर खंभे में बंधे सोबरन को छुड़वाकर अपने साथ लेकर वापस आया।
विज्ञापन

-रामलखन लोधी, प्रधान, सेमरिया
पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगा दी हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

- सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना ईसानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें