फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामचोर दरोगा सिपाहियों की व्हाट्सएप से लगेगी क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले दरोगा और सिपाहियों के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक नीमगांव को अब ड्यूटी पर तैनात दरोगा और सिपाहियों की व्हाट्सएप पर लोकेशन बताने के साथ सेल्फी भी खींचकर डालेंगे। प्रभारी निरीक्षक के इस निर्देश के बाद से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में पिछले महीने चोरी, लूट की घटनाएं हुईं थी। सिकंद्राबाद कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया था। गांव देवरी के एक घर में लूट और अंडूबेहड़ गांव के दो घरों में चोरी हुई थी। क्षेत्र में बढ़ती लूट व चोरी की घटनाओं को प्रभारी निरीक्षक ने गंभीरता से लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि क्षेत्र से शिकायतें मिल रहीं थीं कि कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति काफी लापरवाह रहते हैं। इससे आपराधिक घटनाएं हो जाती हैं। लापरवाह पुलिस कर्मियों पर नकेल कसने के लिए उन्होंने अब नई रणनीति बनाई है। सभी दरोगा और सिपाहियों को ड्यूटी के दौरान हर दो घंटे पर थाना नीमगांव पुलिस के नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप पर सेल्फी देना होगा। सेल्फी के बाद वह खुद अचानक ड्यूटी चेक करेंगे। लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। कोई भी पुलिसकर्मी सुबह चार बजे से पहले गश्त से वापस नहीं लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें