फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिला अपराधों को लेकर पुलिस चाहे जितनी सख्ती करे, लेकिन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पैसे के लेनदेन को लेकर छह युवक एक घर में घुस गए। युवकों ने महिला को उसके बेटे के सामने पकड़ लिया। अश्लील हरकतें करने लगे। बेटे ने जब विरोध किया तो उसे धक्का मारकर गिरा दिया। पीड़ित महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक महिला ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग किटी पार्टी चलाते हैं। किटी पार्टी को लेकर उसका मोहल्ले की एक महिला से विवाद हो गया। इससे गुस्साए छह युवक बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे उसके घर घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। जब उसने विरोध किया तो सभी ने उसे पकड़ लिया। अश्लील हरकतें करने लगे। पास में मौजूद 15 वर्षीय बेटे ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया। शोर शराबा करने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित महिला संकटा देवी पुलिस चौकी पहुंची और घटना की तहरीर दी। सुबह सदर कोतवाली जाकर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र को पूरी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें