महेवागंज। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव इदईपुरवा में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों और उनके परिवारजनों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि भतीजे ने अपने छोटे चाचा और चाची पर धारदार औजार से हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इंदईपुरवा गांव निवासी पदमा ने बताया कि रविवार को पड़ोस में रहने वाले जेठ मंगू लाल अपने मकान का निर्माण करा रहे थे और मकान के पिलर उसकी जमीन के हिस्से में बनने लगे थे जिसका उसने विरोध किया। इस पर मंगू का बेटा राजेश झगड़े पर आमादा हो गया और चाची पदमा पर बांके से हमला बोल दिया। साथ ही उसने चाची का बचाव करने के चलते अपने छोटे चाचा रामलखन पर भी वार किया। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को देखकर आरोपी राजेश मौके से फरार हो गया। संवाद