फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के बाद भी खेतमालिक ने जोत दी चकरोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। एक खेत मालिक ने ग्राम पंचायत सलावतनगर में पैमाइश की चकरोड की जुताई कर दी। लोगों ने इस बाबत एक शिकायती पत्र थाने में दिया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला दामोदरपुर के पास नगर से सटी ग्राम पंचायत सलावतनगर का एक तालाब है। एसडीएम के आदेश पर इस तालाब तक जाने के लिए चकरोड की पैमाइश सात नवंबर को कानूनगो विजय श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में करवाकर चकरोड की निशानबंदी भी करा दी थी। इसके बावजूद एक खेत मालिक ने पैमाइश की गई चकरोड की ट्रैक्टर से जुताई कर दी। मोहल्ला दामोदरपुर के लोगों ने थाने में शिकायती पत्र दिया है, जिसमें लिखा कि प्रधानपति रमेश कुमार की शह पर खेतस्वामी राहुल यादव उर्फ रामू ने कब्जे की नीयत से बुधवार को पैमाइश की गई चकरोड की ट्रैक्टर से जुताई कर चकरोड के निशान भी मिटा दिए। पत्र पर सदस्य शबाना परवीन, अवधेश कुमार, फैजी खां, असलम, तुफैल अहमद आदि के हस्ताक्षर हैं।

क्षेत्रीय लेखपाल से जांच कराकर चकरोड जोतने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
अखिलेश यादव, एसडीएम, गोला

मेरी शह पर चकरोड जोतने आरोप बेबुनियाद हैं। मैं पैमाइश से संतुष्ट हूं। कार्ययोजना में प्रस्ताव न होने की वजह से चकरोड पर मिट्टी नहीं डलवाई जा सकी है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही उक्त चकरोड पर मिट्टी का पटान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार, प्रधानपति, ग्राम पंचायत, सलावतनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें