फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम सख्त.. रात में पुलिस तीन बार एटीएम की करेगी चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला सहकारी बैंक शाखा सिकंद्राबाद में हुई घटना के बाद एसपी पूनम बैंकों और एटीएम की सुरक्षा को लेकर सख्त हो गई हैं। उन्होंने थाना प्रभारियों को आदेश दिए कि सभी एटीएम का निरीक्षण करें। उन्होंने किन एटीएम में सुरक्षा है और किसमें नहीं है। इसकी सूची भी मांगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात चोरों ने जिला सहकारी बैंक शाखा सिकंद्राबाद का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया था। इसके अलावा पुलिस चौकी के निकट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास उसी रात संदिग्ध दो कार सवार दिखे थे। अमर उजाला ने इस खबर को 30 नवंबर के अंक में पेज संख्या चार पर ‘बैंक ही नहीं, एटीएम भी था बदमाशों के निशाने पर’ प्रमुखता से छापा था। खबर को एसपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी थानेदारों को आदेश दिए हैं कि थाना क्षेत्र में कितने और कहां पर एटीएम स्थित हैं। इन एटीएम पर किस पर गार्ड है और किस एटीएम पर गार्ड नहीं है। उन्होंने रात में कम से कम चार बार बैंकों और खासतौर पर एटीएम को चेक करने के निर्देश दिए। साथ ही बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखने और शाखा प्रबंधकों से प्रकाश आदि की बैंकों के बाहर व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।
निशाने पर बैंक.. सुरक्षा को लेकर नहीं जागे अफसर
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव के कसबा सिकंद्राबाद में स्थित जिला सहकारी बैंक में बुधवार की रात बदमाशों ने चोरी करने की कोशिश की थी। इससे पहले भी बदमाश दो बार असफल प्रयास कर चुके हैं। इसके बाद भी बैंक प्रशासन ने बैंक के बाहर प्रकाश और सुरक्षा को लेकर कोई समुचित व्यवस्था नहीं की है। जिला सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि बैंक का कैश इंश्योर होता है। इसलिए सुरक्षा गार्ड नहीं रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कई एटीएम पर सुरक्षा गार्डों के न होने की बात सामने आई है। किस एटीएम पर सुरक्षा गार्ड हैं, किस पर नहीं है। ऐसे एटीएम चिह्नत कराए जा रहे हैं। सभी थाना प्रभारियों को रात में तीन-चार बार एटीएम चेक करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पूनम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें