फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर घर में घुसे चोर उठा ले गए हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव में नकब लगाकर घर में घुसे चोर 10 हजार रुपये की नकदी, जेवर समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर घर वालों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव बाबरपुर निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने मकान के पीछे दीवार में नकब लगा दी और अंदर घुस गए। चोर बक्से में रखे 10 हजार रुपये, महिलाओं के गहने, बटुआ, कपड़े सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। परिवार वालों को चोरी की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब खाली बक्सा खेत में पड़ा देखा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर एसआई मनोज कुमार यादव ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस टीम गांव भेजी गई है। जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें