फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में चले लाठी डंडे, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। लेनदेन को लेकर हफ्ते भर पूर्व दो पक्षों में हुई हाथापाई में पुलिस की लापरवाही से मामला और बिगड़ गया। नतीजतन शुक्रवार रात दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में पिता पुत्र समेत छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

17 नवंबर को बेलिहान गांव निवासी रामविलास ट्रैक्टर ट्रॉली से नई बस्ती (बेलिहान) के राजकुमार का गन्ना लेकर अंदेश नगर गया था। भाड़े को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि राजकुमार ने रामविलास को घर बुलाकर पिटाई कर दी। इससे रंजिश की आग भड़क उठी। नतीजतन रामविलास पक्ष ने मंगलवार शाम राजकुमार पक्ष के सुनील कुमार (22) पुत्र रामलाल को गांव के ही एक होटल पर पीट दिया। सुबह उसके घर वालों ने फूलबेहड़ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन फूलबेहड़ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगले रोज डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। शुक्रवार शाम आठ बजे एक बार फिर दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसमें रामविलास पक्ष के शंकर लाल (60) पुत्र हीरालाल, शंकर लाल का पुत्र अखिलेश (25) गंभीर घायल हो गया। वहीं ज्ञानी (30) अंकित (18), हंसराज (18) और रामविलास (27) भी घायल हुए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस घायलों को थाने लाई। पुलिस ने मौके से एक तलवार भी बरामद की है। थाने पर लिखापढ़ी कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें