फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोग मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके पास लेटी बाइस वर्षीय पुत्री को अगवा कर ले गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। मामला मंगलवार रात 12 बजे का बताया जाता है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र के एक पूर्व बीडीसी की बाइस वर्षीय पुत्री मंगलवार रात घर में अपनी मां के साथ सो रही थी। आरोप है कि देर रात कुछ लोग चुपके से घर मे घुस गए और दोनों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उनके बेहोश हो जाने के बाद पुत्री को अगवा कर ले गए। देर रात नशा उतरने पर आंख खुली तो पुत्री को गायब देखा। बाहर सो रहे पति को पुत्री के गायब होने की जानकारी दी। घर वालों ने काफी तलाश किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ अगवा करने की तहरीर दी। पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मानते हुए धारा 363 में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें