फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरा दी महिला के घर की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव घरथनियां में दबंगों ने कब्जा करने की नीयत से महिला के परिवार वालों की पिटाई कर ट्रैक्टर से पक्की दीवार गिरा दी। पुलिस की हीला हवाली से तंग आकर महिला ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डीएम और एसपी को दिए शिकायती पत्र में हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव घरथनिया निवासी मंजू देवी पत्नी अवधेश कुमार ने कहा है कि उसके मकान के सामने पड़ी सहन की भूमि को कब्जेदारी को लेकर उसके ससुर रामेश्वर दयाल ने विपक्षी प्राची देवी पत्नी जनार्दन के खिलाफ दीवानी कोर्ट में वाद दायर कर रखा है। महिला का आरोप है कि 16 नवंबर की सुबह विपक्षी प्राची देवी आदि लोगों ने लाठी-डंडे, असलहे से लैस होकर ट्रैक्टर लेकर आए और सहन में खड़ी दीवार गिराने लगे। सूचना पर यूपी 100 पुलिस उल्टे उसके ससुर को थाने पकड़ ले गई और पति पुलिस से डरकर भाग गए, जिसका लाभ उठाकर विपक्षियों ने उसकी पक्की दीवार गिरा दी। विरोध करने पर उन्होंने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। विपक्षी टूटी दीवार के सामने रखा खोखा, विंडो, दरवाजा उखाड़ कर भाग गए। आरोप है कि वह जब थाने रिपोर्ट लिखाने गई तो पुलिस ने उसे भगा दिया। पीड़िता ने कार्रवाई की गुहार अधिकारियों से लगाई है।

मारपीट दोनों ओर से हुई है, एक पक्ष की एनसीआर लिखी गई है, जबकि महिला रिपोर्ट लिखाने पर अड़ी है। जिस पर विचार हो रहा है। महिला को प्राइवेट इलाज कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मदास सिद्धार्थ एसओ हैदराबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें