फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित चार साल की बिटिया का आज होगा एक्स-रे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़ित चार वर्षीय मासूम की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। वह अभी जिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी डॉक्टरों ने सप्लीमेंट्री तैयार कर ली है। बुधवार को उसका एक्स-रे कराया जाएगा। उसे पूरी तरह से स्वस्थ होने में अभी तीन दिन और लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की शाम थाना हैदराबाद क्षेत्र में 25 युवक अपने गांव की ही चार साल की मासूम को उसके घर से बहला फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया था। इससे बच्ची की हालत खराब हो गई थी। पीड़ित बच्ची की मां के समझौता करने से इंकार करने पर आरोपी पक्ष ने उसके घर में आग लगा दी थी, जिससे घर पर पड़ा एक छप्पर जल गया था। जानकारी पर पुलिस ने भी समझौता का दबाव बनाकर मामले को गांव में ही निपटाने की कोशिश की। सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी के गांव पहुंचने पर हरकत में आई पुलिस ने मासूम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और दर्द से कराह रही पीड़ित मासूम को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां दूसरे दिन उसकी हालत में काफी सुधार हुआ है। पीड़ित की देखरेख करने वाली डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की हालत पहले से काफी बेहतर है। उसकी सप्लीमेंट्री रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। बुधवार को बच्ची का एक्स-रे कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी बच्ची को पूरी तरह से स्वस्थ होने में तीन से चार दिन लगेंगे। तब तक बच्ची जिला महिला अस्पताल में ही भर्ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें