फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में घास काट रही महिला पर बिजली का तार गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरिया धनी। गन्ने के खेत में घास काटते समय महिला के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार से छूते ही उसमें प्रवाहित करंट से महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास घास काटने वालों ने महिला को जमीन पर गिरा देखकर उसके परिवार वालों को खबर दी। उसे सीएचसी मोहम्मदी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव हिम्मतपुर निवासी रज्जो देवी पत्नी चंद्रसेन (55) पशुओं के लिए प्रदीप शुक्ला के गन्ने में घास काट रही थी। खेत से निकली हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर उसके हाथ पर गिर गया। इससे महिला के दोनों हाथ झुलस गए। वह चीखने-चिल्लाने लगीं। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान भी पहुंच गए। किसानों ने रेहरिया उपकेंद्र को सूचना देकर पहले बिजली सप्लाई बंद कराई। फिर उसके परिवार को सूचना दी। परिवार वाले चिल्लाते हुए गांव वालों के साथ खेत में पहुंचे। उसे एंबुलेंस 108 से मोहम्मदी सीएचसी लेकर आए। सीएचसी पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बेटे के बाद पत्नी की भी मौत
रज्जो देवी के पुत्र विपिन कुमार (40) ने चार मार्च को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। चंद्रसेन अभी पुत्र की मौत से उबर भी नहीं पाए थे कि बिजली के करंट ने उनकी पत्नी की जान ले ली। एक साल के अंदर बेटे और पत्नी की मौत से चंद्रसेन के परिवार को गहरा सदमा पहुंचा ।
विज्ञापन

किसी मोटर का 440 वोल्ट का तार टूटा पड़ा था। उसी की चपेट में आकर महिला की मौत हुई। घरवालों को 20 हजार सहायता दी गई है। जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विनीत वर्मा, एसडीएओ गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें