फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के बैग में मिला तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छात्र के बैग में पुलिस को 315 बोर का तमंचा मिला। छात्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने कॉलेज के पीछे कोटवारा जंगल टहलने गया था। वहां तमंचा रास्ते में पड़ा था। छात्र के साथियों ने पुलिस को छात्र के बैग में तमंचा होने की जानकारी दी थी। पुलिस तमंचा मिलते ही छात्र को छोड़ने की सौदेबाजी करने लगी। उसके चलते देर रात तक छात्र के बैग से तमंचा मिलने की बात छुपाती रही। जब मीडिया को खबर लगी तो पूछने पर प्रभारी निरीक्षक भी बजाय छात्र से पूछताछ करने, उसी की भाषा बोलने लगे कि उसे रास्ते में तमंचा पड़ा मिल गया था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के फोन पर किसी ने फोन से सूचना दी कि लखीमपुर रोड पर सीजीएन पीजी कालेज के पास वहीं के छात्र के बैग में 315 बोर तमंचा है। वह छात्र किसी को परेशान कर रहा है। पुलिस सूचना पर फौरन जाकर छात्र को उठा लाई। उससे तमंचा के बारे में पूछताछ की। बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने पुलिस को रटी रटाई बात बता दी कि शाम को टहलते समय कोटवारा के जंगल में तमंचा रास्ते में पड़ा मिल गया। पुलिस को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। उसके माता-पिता को सूचना दी गई। वह भी थाने पहुंच गए तो लेन देन कर उसे छोड़ने की बात शुरू हो गई। जब सौदा तय होने लगा तो पुलिस भी छात्र की भाषा ही दोहराने लगी। यह पता लगाने की कोशिश नहीं की गई कि छात्र को तमंचा अगर पड़ा मिल गया तो उसने पुलिस थाने या चौकी पर उसे जमा क्यों नहीं किया। उसके साथियों को फोन करने की क्या जरूरत पड़ गई। किसी ने उसे तमंचा दिया तो नहीं। फिलहाल, देर शाम तक छात्र के पास तमंचा आया कहां से, यह बात पुलिस ने नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें