फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला मारपीट का शिक्षक ने बताई हुई लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शिक्षक से दिनदहाड़े लूट की कोशिश मामले में पकड़े गए दो युवकों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो मामला बाइक टकराने पर मारपीट होने का निकला। इससे पुलिस ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर कृष्ण वाटिका में संचालित स्कूल के अध्यापक अमित पांडे ने फीस की रकम की लूट का प्रयास का मामला कोतवाली में दर्ज कराया था। दूसरे दिन कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की और दो भीरा निवासी वीरेंद्र प्रताप उर्फ गोल्डी और उसके बिलहरी निवासी दोस्त विशेष वर्मा को पकड़ लिया। वीरेंद्र ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि वह एमबीए का छात्र है। गोला में जिम खोलने के लिए जगह तलाश करने के लिए आया था। उसके साथ उसका दोस्त विशेष वर्मा भी था। मुन्नूगंज में बरमबाबा स्थान के पास निकलते समय बाइक अमित पांडे से टकरा गई। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी व मारपीट हुई। लोग एकत्र हो गए। जिन्होंने किसी तरह मामले को समझा बुझाकर निपटाया था। इसके बाद दोनों अपने घर चले गए। इधर शिक्षक अमित पांडे ने कोतवाली पुलिस को लूट के प्रयास की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। कोतवाली पुलिस की जांच में मामला फर्जी पाया गया है। अब दोनों पक्षों में सुलह समझौते का प्रयास चल रहा है।
शुरुआत से ही मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। आरोपी एमबीए का छात्र है और एक संभ्रांत परिवार से संबंध रखता है। जांच में दोनों पक्षों के बीच बाइक टकराने के कारण विवाद का मामला प्रकाश में आया है। इस तरह लूट की घटना साबित नहीं होती। फिलहाल तहरीर के आधार पर लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपी तिवारी प्रभारी निरीक्षक गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें