फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बर्खास्त शिक्षकों पर एफआईआर के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आगरा यूनिवर्सिटी (डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय) से हासिल बीएड डिग्री फर्जी पाए जाने पर बर्खास्त हो चुके शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। जनपद में इस यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों को पांच मई 2018 को बर्खास्त किया गया था। अब शासन ने इन बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आदेश दिए हैं। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने संबंधित ब्लाकों के बीईओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मितौली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मिन्नापुर में तैनात रनधीर सिंह निवासी गांव देवीपुर जिला कानपुर देहात की बीएड डिग्री (2004-05) फर्जी पाई गई थी। बीएसए ने बीईओ मितौली को इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह फिरोजाबाद निवासी आलोक यादव ने इसी फर्जी डिग्री के सहारे निघासन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बदालपुर में सहायक अध्यापक पर नौकरी हासिल कर ली थी। जबकि मथुरा निवासी शशिकांत वत्स ने ईसानगर के एक विद्यालय में नौकरी हासिल की थी। आगरा यूनिवर्सिटी से बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हासिल करने का खुलासा होने पर शासन ने एसआईटी से जांच कराई थी। इसके बाद पिछले वर्ष 2018 में ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें