फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े पांच ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी उप महानगर पालिका में आकर्षक उपहार स्क्रेच कूपन बेचकर लोगों को ठगने के आरोप में नेपाल पुलिस ने छह भारतीय नागरिकों को पकड़ा है। जिनके पास से भारतीय रुपयों के साथ 700 स्क्रेच कूपन भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

धनगढ़ी के उपमहानगर पालिका तहत वार्ड नंबर चार में छह भारतीय नागरिक स्क्रेच कूपन बेचते हुए मिले। गिरोह के सदस्य जनता को 100 रुपये का स्क्रेच कूपन देकर उनको 4500 रुपये का आकर्षक इनाम निकलेगा। एक माह के अंदर होम डिलीवरी होगी कहकर लालच देकर बेच रहे थे। पुलिस को जानकारी मिली तो उपहार स्क्रेच बेचते छह लोगों को पकड़ा लिया। इनके पास से तीन मोबाइल, 45 सौ भारतीय रुपये, बिना खुले 700 स्क्रेच कूप, चार खुले स्क्रेच कूपन बरामद हुए। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम शैलेश त्रिपाठी(26), निरंजन सिंह (29), नरपति सिंह (24), आशीष सिंह (23), विंदेश्वरी सिंह (30), पंकज कुमार तिवारी (39), निवासी तहसील पचागपुर बहराइच उत्तर प्रदेश (भारत) बताया। सब एक गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें