फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के आरोप में दो भारतीय बाबा नेपाल में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया-धनगढ़ी। भारत के बाद अब नेपाल में भी बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई है। वहां के नागरिकों में खौफ का माहौल है। नेपाल पुलिस ने दो भारतीय बाबाओं को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गौरीफंटा बार्डर से सटे नेपाल के धनगढ़ी शहर में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर नेपाली नागरिकों ने दो भारतीय बाबाओं को पकड़ा है। पहले जनता ने उनकी धुनाई की। उसके बाद नेपाली पुलिस को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर दिया है। धनगढ़ी के आईबीआरडी बाजार की यह घटना है। नेपाली नागरिकों का कहना है कि साधु के वेश में आए एक व्यक्ति ने एक बच्चे का अपहरण किया। उसको वह अपने साथ ले गया। पकड़े गए दोनों बाबा राजस्थान के निवासी हैं। उधर पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बच्चा चोरी की घटना सही है या गलत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें