फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक की रिपोर्ट तक नहीं लिखी और वह मर गया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मारपीट में घायल हुए युवक की रिपोर्ट न लिखने और अंतत: उसकी मौत होने के मामले में लापरवाही मानते हुए एसपी ने मैगलगंज थाने के इंस्पेक्टर ओपी तिवारी के साथ ही और औरंगाबाद चौकी इंचार्ज जगपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं बिजुआ कस्बे में एक होटल पर कर्मचारी को बेवजह पीटने के मामले में कस्बा चौकी इंचार्ज अवधेश यादव और भीरा थाना प्रभारी अनिल सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है। इस मामले में एक यूपी 100 पुलिस के एक सिपाही भी लाइनहाजिर किया गया है। वहीं पांच-छह थाना प्रभारी और चौकी इंचार्जों पर अभी कार्रवाई की तलवार अटकी हुई है।
विज्ञापन

थाना मैगलगंज क्षेत्र की औरंगाबाद पुलिस चौकी क्षेत्र में चार दिन पहले मारपीट हुई थी। जिसमें औरंगाबाद निवासी संजय की गंभीर चोटे आईं थीं। घायल के परिवार के लोग पुलिस चौकी से लेकर थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। गुरुवार को संजय की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर कार्रवाई की उम्मीद में चौकी पर बैठे रहे, लेकिन फिर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी ने मामले की जांच कराई तो प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी और चौकी इंचार्ज जगपाल सिंह दोषी निकले, इस पर दोनों को निलंबित कर दिया। चार दिन पहले थाना भीरा की पुलिस चौकी बिजुआ कसबे में यूपी 100 पुलिस के सिपाही ने सिगरेट न लाने पर चाय होटल स्वामी की पिटाई कर दी थी। इस पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, चौकी प्रभारी बिजुआ अवधेश यादव और यूपी 100 सिपाही अरुण कुमार को लाइनहाजिर कर दिया है।
थाना खीरी के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह को इसी पद पर थाना मैगलगंज भेजा है। सुंदरवल चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह अब एसओ खीरी होंगे। चौकी प्रभारी ताजपुर प्रदीप कुमार सिंह को थाना भीरा का एसओ बनाया है। सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज नितिश भारद्वाज औरंगाबाद और थाना नीमगांव के दरोगा राजेश चौधरी को सिंक्रदाराबद पुलिस चौकी की प्रभारी बनाया है। गोला के एसआई कुलदीप सिंह नानक पुलिस चौकी और विपिन कुमार अबे बिजुआ चौकी प्रभारी होंगे। पुलिस लाइंस से एसआई रामरक्षपाल को थाना गोला और धौरहरा से एसआई विशाल श्रीवास्तव को थाना पसगवां भेजा है। अभी पांच-छह इंस्पेक्टर और दरोगा ऐसे हैं, जिनके पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें