फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म के आरोप लगवाकर व्यापारी से वसूल लिए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक व्यापारी से रकम वसूलने के लिए दो सिपाहियों ने एक महिला से उन पर दुष्कर्म का आरोप लगवा दिया। इसके बाद कोतवाली की हवालात में बंद करके दो लाख रुपये मांगे। बाद में अपने बेटे की इज्जत की खातिर और पुलिस की मार से बचाने के लिए पिता ने करीब आधी रकम सिपाहियों को दी तो व्यापारी पुलिस के चंगुल से छूट सका। इसके बाद व्यापारी शांत हो गया था, मगर बाकी रकम के तकाजा किया गया तो वह मजबूर होकर एसपी से मिला। एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर के रहने वाले इस व्यापारी ने बताया कि एलआरपी पुलिस चौकी के निकट वाहन धोने का उनका सेंटर है। 15 दिन पहले सदर कोतवाली में तैनात दो सिपाही विष्णु कुमार और सागर सर्विस सेंटर पर आए। दोनों ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताते हुए उनके खिलाफ शिकायत बताई। सिपाही उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर कोतवाली ले गए। वहां शिकायत के बारे में पूछने पर सिपाहियों ने शिकायती पत्र दिखाते हुए बताया कि उनके सर्विस सेंटर पर जो महिला खाना बनाने आती है, उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। व्यापारी ने जब महिला को सामने बुलाने को कहा तो सिपाहियों ने उसे हवालात में बंद कर दिया।
सुबह उन्हें हवालात के बाहर निकाला गया और छोड़ने के एवज में दो लाख रुपये मांगे। कहा कि इससे कम में मामला नहीं निपटा पाएंगे। दो लाख न देने पर सिपाहियों ने मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी दी। इस पर उनके पिता ने बैंक से एक लाख पांच हजार रुपये लाकर दिए। इसके बाद ही बाकी 95 हजार रुपये बाद में देने की हिदायत देते हुए व्यापारी को कोतवाली से छोड़ा। सिपाहियों ने उनसे यह भी कहा कि अगर बाकी रुपये नहीं दिए तो दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाकर जेल भेज देंगे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले दोनों सिपाही फिर घर पर आए और 95 हजार रुपये मांगने लगे। जब उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाली महिला से आमना-सामना करवा दो तो दोनों सिपाही बोले- आमना-सामना नहीं करवाएंगे। पीड़ित ने एसपी पूनम को बताया कि जब घर सिपाही पैसे मांगने आए थे तो उस दौरान की बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग उन्होंने कर ली थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया। कहा कि जांच के बाद आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। अगर आरोप सही मिलते हैं तो सिपाहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पूनम , एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें