फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ को झांसा देकर उचक्कों ने उड़ाई चार सोने की अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सराफ की दुकान पर पहुंचे दो युवक झांसा देकर सराफ के पुत्र को बाइक पर बिठा लिया और रास्ते में बाइक गिराकर चार अंगूठी छीनकर भाग निकले। सराफ ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी विजय कुमार राजपूत ने बताया की सुबह लगभग 8:30 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम मजिंदर निवासी बलारपुर बताया। कहा उसे अंगूठियां लेनी हैं, वह दुकान पर आ रहा है। लगभग 10:30 बजे दुकान पर 25 वर्षीय दो युवक बाइक से आए, जिनमें से एक को वह पहचानता था जो पहले भी दुकान पर आ चुका था। युवकों ने सोने की अंगूठियां मांगीं तो उसने चार अंगूठियां दिखाईं। उन्होंने चारों अंगूठियां पसंद कर मोबाइल फोन से किसी से बात की फिर कहा कि मिल रोड पर अंगूठियों का पेमेंट हो जाएगा। इस झांसे पर व्यापारी ने अपने पुत्र रोहित को उनकी बाइक पर बिठा दिया। सदर चौराहे होते हुए वह जब मिल मार्ग पर सीओ ऑफिस के समीप पीपल के पेड़ के नीचे बने हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो दोनों सिख युवकों ने रोहित को बाइक से गिरा दिया। अंगूठियां लेकर चीनी मिल की ओर भाग गए। घटना की सूचना 100 नंबर पर दी गई तो कोतवाल डीके तिवारी और सीओ रविंद्र कुमार वर्मा दुकान पर गए और व्यापारी से पूछताछ की। व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें