फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्यारोपी समेत दो को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। पुलिस ने जमीन के विवाद में छोटे भाई की हत्या आरोपी बड़े भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कंधईपुर निवासी 60 वर्षीय राम कुमार गांव के पास स्थित धर्मेंद सिंह उर्फ टीटू के फार्म पर नौकरी करता था। वह रात को वहीं सोता था। बुधवार सुबह रामकुमार फार्म पर ही मरणासन्न हालत में मिला था। उसके सिर पर गंभीर जख्म थे। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी बांकेगंज भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। रामकुमार की पत्नी ने जमीन विवाद में जेठ श्रीपाल और उसके सहयोगी चाचापुर निवासी बहादुर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को मौके से खून से सना एक डंडा और ईंट बरामद मिली थी। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि श्रीपाल और उसके साथी को चाचापुर-कंधईपुर तिराहे से दोपहर साढ़े बारह बजे गिरफ्तार कर लिया गया। वह भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन

रामकुमार की जमीन बहादुर लेना चाहता था। इसी लालच में वह रामकुमार को पैसे देने के साथ ही शराब भी पिलाता था। बहादुर और श्रीपाल में दोस्ताना था, दोनों बुधवार की सुबह रामकुमार के पास पहुंचे और उससे जमीन लिखाने को कहा, तो रामकुमार गालियां देने लगा। इस पर विवाद बढ़ गया। श्रीपाल ने रामकुमार के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया इसके बाद दोनों ने उसके सिर पर भी प्रहार किया और वहां से भाग निकले। बाद में रामकुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें