फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। छह बीघा जमीन पर दो सगे भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना मैलानी क्षेत्र के कंधईपुर गांव निवासी रामकुमार (55) की पत्नी मोरश्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जेठ श्रीपाल उसके पति रामकुमार की छह बीघा जमीन अपने नाम कराना चाहता था। इसके लिए उसने कई बार उसके पति को डराया धमकाया। जमीन नाम न कराने पर जान से मारने की धमकी दी, लेकिन उसके पति ने जमीन जेठ के नाम नहीं की। उसका पति रामकुमार धर्मेंद्र सिंह के फार्म पर मजदूरी करता था। मंगलवार शाम पति घर से फार्म गया था। रात में जेठ श्रीपाल भी अपने सहयोगी बहादुर के साथ फार्म पर पहुंच गया। उसने रामकुमार से जमीन अपने नाम कराने के लिए गाली-गलौजी की, फिर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करने लगा। मारपीट में पति घायल हो गए। श्रीपाल और बहादुर फिर भी उसकी पिटाई करते रहे। बुधवार सुबह फार्म मालिक मौके पर पहुंचे तो रामकुमार को बेहोशी हालत में देखकर इसकी सूचना घर भेजी। बेहोश रामकुमार को बांकेगंज सीएसची ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर पाकर पत्नी पत्नी मोरश्री और बच्चे रोने पीटने लगा। रामकुमार अपने पीछे दो पुत्र और पांच पुत्रियां छोड़ गए। थाना मैलानी के प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर जेठ श्रीपाल और उसके सहयोगी बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें