फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाले गिरोह के तीन युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ठगी गिरोह के तीन सदस्यों को सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम दबोच लिया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो पकड़े गए तीनों ठग गांव सोठियाना के रहने वाले हैं और वह मोरपंखी, नागमणि आदि के नाम पर ठगी करते हैं। तीनों शहर में खड़े होकर जयपुर (राजस्थान) से पार्टी के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुखबिर ने महेवागंज चौकी पुलिस को सूचना दी कि तीन युवक निघासन रोड पर खड़े हैं। किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। भरोसेमंद पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह थाना निघासन के गांव सोठियाना के निवासी हैं। नागमणि का झांसा देकर जयपुर (राजस्थान) से पार्टी बुलाई थी, जिसका वह लोग इंतजार कर रहे थे। पुलिस सदर कोतवाली में तीनों से पूछताछ कर रही है। गांव सोठियाना नकली नागमणि, मोरपंखी, करामाती गिलास और सिक्का की खरीद फरोख्त को लेकर काफी विख्यात है। इस गांव के कई लोग ठगी के मामले में जेल जा चुके हैं। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने भी कोतवाली पहुंचकर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।निघासन क्षेत्र का गांव सोठियाना, रायपुर, मिर्जागंज नकली नागमिण, मोरपंखी, करामाती गिलास आदि के कारोबार को लेकर काफी चर्चित हैं। धंधे में शामिल लोगों का यूपी के अलावा अन्य जिलों में भी नेटवर्क फैला है। इन गावों के अधिकतर लोग पंजाब, राजस्थान,मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों में मजदूरी करने जाते हैं, जो वहां के लोगों को बताते हैं कि लखीमपुर जिला नेपाल की तराई में हैं। वहां काफी जंगल हैं। इन जंगलों में नागमणि, मोर पंखी, दो मुंहा सांप आसानी से मिल जाते हैं। यह धारणा है कि नागमणि, मोरपंखी और दो मुंहा सांप जैसी दुर्लभ चीजें जिसके पास होती हैं। वह धनवान बना रहता है। उसके पास लक्ष्मी की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें