फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो सगे भाईयों में झगड़ा, बाप-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। जमीन विवाद में दो सगे भाइयों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक भाई और उसके पुत्र घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव फरधान निवासी छोटेलाल और लक्ष्मण प्रसाद दोनों सगे भाई रहते हैं। इनके बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह लक्ष्मण प्रसाद अपने पुत्र अनुज कुमार के साथ खेत पर गए। दोनों ने छोटे लाल के खेत की मेड़ खोद डाली। कुछ देर बाद छोटेलाल खेत पर पहुंचे तो देखा मेड़ खुदी थी। यह देख वह घर वापस आए। उलाहना देने लक्ष्मण प्रसाद के घर गए। उस समय लक्ष्मण प्रसाद घर पर नहीं थे। छोटे लाल घर वापस आ गए। थोड़ी देर बाद घर पहुंचे लक्ष्मण प्रसाद अपने पुत्र अनुज कुमार, विपिन कुमार और पत्नी कुसुमा देवी के साथ छोटेलाल के घर घुसकर मारपीट करने लगे। मारपीट में छोटे लाल (50) का सिर फट गया, जबकि उनका पुत्र लक्ष्मी नारायण (25) घायल हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आ गए और बीच बचाव किया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि घायल छोटेलाल ने तहरीर दी है। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें