फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा जा रही महिला के कान से कुंडल नोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीरनगर। पुलिस चौकी क्षेत्र के बढै़या खेड़ा गांव में सुबह 4 बजे गुरुद्वारा के लिए घर से जा रही महिला के कान के कुंडल कुछ उचक्कों ने नोच लिए। विरोध करने पर उसे पीटा जिससे वह बेहोश हो गई। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बढैयाखेड़ा निवासी मलकीत सिंह की पत्नी जसविंदर कौर रोज की तरह सुबह करीब 4 बजे गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए घर से गुरुद्वारा जा रही थी। रास्ते में अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक कर उनके कान के कुंडल नोच लिए महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। जिससे महिला बेहोश होकर गिर गई। पीछे से मलकीत सिंह की भाभी पहुंच गई उन्होंने घर आकर परिजनों को बताया। परिवार के लोग बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। मलकीत सिंह ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी केके यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें