फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से फसल बचाने को तारों में दौड़ाया करंट, पिता की मौत, बेटा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। खेत की मेड़ पर चारों तरफ लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र झुलस गया। घटना से आक्रोशित घर वालों ने खेत मालिक को पकड़ने के बाद जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई और रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गांव सिसैया निवासी भानुमती ने बताया कि उनका पति भगवानदीन (34) गांव के पड़ोस स्थित शुगर इंड्रस्ट्रीज में मजदूरी करते थे। सोमवार को भोर में तीन बजे ड्यूटी करके पति घर आए। पशुशाला की तरफ गए तो देखा कि भैंस नहीं थी। वह भैंस को तलाश करते हुए पड़ोस में स्थित वाहिद के खेत पर पहुंचे। वाहिद ने मक्का की फसल बचाने के लिए अपने खेत के चारों तरफ तार खींचकर करंट छोड़ रखा था। इसकी जानकारी भगवानदीन को नहीं थी और वह टार्च से भैंस देखने लगे। इसी बीच हाथ तार से छू गया, जिससे भगवानदीन की तार से चिपककर मौके पर ही मौत हो गई।
काफी देर तक जब भगवानदीन घर नहीं पहुंचे तो पत्नी भानुमती और 12 वर्षीय बेटा हरिश्चंद्र खेत के पास पहुंचे तो देखा कि भगवानदीन बेसुध पड़े थे। पुत्र हरिश्चंद ने उन्हें पकड़कर उठाने की कोशिश की तो करंट लगने से वह भी झुलस गया। यह देख पत्नी भानुमती चिल्लाने लगी। शोर होने पर खेत मालिक बिजली का करंट ऑफ कर बाहर आया। इसके बाद काफी लोग इकट्ठे हो गए। परिवार वाले शव लेकर घर आ गए। घटना से गुस्साए घर वाले वाहिद के घर पहुंचे और उसकी पकड़कर जमकर पिटाई की। इसी बीच यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल आरोपी को छुड़ाया और थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने झुलसे किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी वाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

घटना के बाद हटाए तार
मृतक भगवानदीन की पत्नी भानुमती ने बताया कि घटना के बाद वाहिद ने खेत में लगे तार को वहां से हटा दिया। वाहिद के खेत में मक्का की फसल मवेशी खा जाते थे। इसलिए उसने खेत के चारों तरफ तार लगाया, लेकिन इसके बावजूद वह खेत की रखवाली नहीं कर पा रहा था, जिससे नाराज होकर रात में तारों में बिजली का करंट दौड़ा देता था। घटना के बाद उसने आनन-फानन में तार हटाकर कहीं छुपा दिया।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर वाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात साफ हुई है कि वाहिद घर से तार खींचकर मेड़ पर लगे तार जोड़ देता था, जिससे करंट दौड़ता रहता था। - दीपक शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें