फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का धंधा पड़ा भारी, पूरी नानक चौकी नपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कस्बे में नानक पुलिस चौकी के सामने खुलेआम नशीला चिप्पड़ बिकने की बात खुलने के बाद एसएसपी ने पूरी चौकी को नाप दिया है। चौकी प्रभारी करुणेश चंद्र शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया है और चौकी के चारों सिपाहियों का दूसरे थानों में तबादला कर दिया है। एसपी ने यह कार्रवाई राज्य बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष के भेजे गए पत्र के बाद की है।
विज्ञापन

17 अगस्त की रात राज्य बाल अधिकार आयोग की सदस्य डॉ. प्रीति ने नगर में कई स्थानों पर छापा मारा था। चार किशोर नशा करते हुए मिले थे, इन्हें बाद में परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया था। सदस्य डॉ. प्रीति ने पवन नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा भी था, जिसने बताया था कि वह पुलिस चौकी के सामने स्थित एक दुकान से चिप्पड़ खरीदकर बेचता है। इसके बाद भी पुलिस ने दुकानदार अखिलेश जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, दुकान भी सीज नहीं की। सदस्य डॉ. प्रीति की भेजी गई रिपोर्ट इस पर आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने 21 अगस्त को प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखा था। इसी पत्र की एक कॉपी एसपी को भी भेजते हुए 10 दिन में पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी थी। आयोग के अध्यक्ष ने पत्र में यह भी कहा है कि पुलिस ने पकड़े गए किशोरों को मौके से भगा दिया, ताकि मामला दबाया जा सके। वहीं अब तक किसी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की विशेष जांच कराने का आग्रह किया था। इसी के बाद एसपी ने नानक चौकी प्रभारी करुणेशचंद्र शुक्ल को लाइन हाजिर कर दिया है। चौकी के सिपाही रतिराम, विपिन कुमार, अनिरुद्घ और मनोज यादव का तबादला कर दिया गया। हालांकि अब भी इस मामले में कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सीओ गोला आरके वर्मा ने गोलमोल जवाब दिया तो एएसपी शैलेंद्र लाल ने इनकार किया। एसपी का फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें