फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल की 240 पेटी समेत 10 बोरियों में भरी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव फतेपुर स्थित एक कारखाने पर छापा मारा, जहां अरूणाचल प्रदेश की 240 पेटी और 10 बोरियों में भरी प्रीमियम व्हिस्की बरामद हुई है। टीम ने कारखाना से एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मौके से एक बाइक और कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

गांव फत्तेपुर गांव निवासी अशोक सिंह का गांव के दक्षिण आटा चक्की और धान कुटाई का कारखाना लगा है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि कारखाने में अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना पर उन्होंने आबकारी विभाग के साथ आटा चक्की पर छापा मारा। छापे के दौरान 240 पेटी और 10 बोरियों में अरुणाचल प्रदेश की हाईटाइम ब्रांड प्रीमियम व्हिस्की कारखाने के एक कमरे में बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक पंकज विवेक ने माल कब्जे में लेकर कारखाना सीज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ करने पर बताया कि रक्षाबंधन के एक दिन पहले यह माल लाकर रखा गया था, जिसकी सप्लाई नहीं हो सकी। आरोपी ने पहली बार यहां माल आने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि मौके से एक बाइक, आल्टो कार भी बरामद हुई है। आल्टो कार में भी 18 पेटी शराब की मिली हैं। बरामद शराब पौवों में हैं, जिस पर चिपकाने वाले लेबल और कैप भी मौके पर बरामद हुए हैैं।
लेबल बदलकर बेची जाती थी शराब
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जो अवैध अंग्रेजी शराब की 240 बोरी और 10 बोरियों में पौवे बरामद किए हैं। उनका लेबल और शीशी की कैप बदली जाती है। इसके बाद आसपास की शराब दुकानों पर इसे बेच दिया जाता हैै। बरामद शराब राजस्थान की बताई जा रही है। उस पर लगे लेबल से पहचान की गई है। राजस्थान से आने वाली शराब के पौवे पर काले रंग की कैप लगी होती है। लेबल भी वहीं का लगा होता है। उसे हटाकर यूपी आबकारी का लेबल और लाल कैप लगा कर बेची जाती है।
विज्ञापन

बरामद शराब के पौवे और पेटी राजस्थान से लाकर यहां बेची जा रही थी। मौके से एक अभियुक्त को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। मुख्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलदीप दिनकर, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें