फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान विक्रेता की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। पैसे के लेनदेन को लेकर एक पान विक्रेता की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की शुरूआत कर दी थी। घटना मंगलवार की शाम नौ बजे हुई।
विज्ञापन

गांव सिसैया निवासी आसिक (35) दुकान बंद कर किसी काम से पड़ोस के गांव शेखनापुरवा गया था। वह बोझिया गांव के मोड़ पर बाइक खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। इसमें से एक ने आसिक को तमंचे से गोली मार दी। गोली गर्दन में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। आरोपी बाइक समेत भाग निकले। उधर हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। रोते बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुच गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवारवालों और आसपास के लोगो से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह लेनदेन सामने आया है। अभी तहरीर नही मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें