पलियाकलां। क्षेत्र में अवैध तरीके से मिट्टी और बालू का खनन प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है। प्रशासन ने अपने बचाव में तीन ट्रॉलियों को पकड़ा है। इन ट्रॉलियों की मिट्टी पलिया-दुधवा रोड के निर्माण में पड़ने जा रहीं थीं।
प्रशासन व पुलिस की मिलीभगत से खनन माफिया धड़ल्ले से बालू व मिट्टी की ट्रॉलियों को केवल रात के अंधेरे में ही नहीं बल्कि दिन के उजाले में भी खुलेआम ढो रहे हैं। बालू की ट्रॉलियां हाई स्पीड में रोडों पर दौड़ा रहे हैं। पलिया, भीरा, कमलापुरी, मुरारखेड़ा, विचित्रनगर, पटिहन, अतरिया, श्रीनगर, नगला, बसंतापुर, मुंजहा, फरसहिया टांडा आदि गांवों में धड़ल्ले से बालू व मिट्टी का खनन तेजी से खनन माफिया कर रहे हैं। रविवार को राजस्व विभाग ने तीन मिट्टी भरी ट्रॉलियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि ट्रॉलियां पलिया-दुधवा रोड पर निर्माण कार्य में जा रहीं थीं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।